You are currently viewing हिमालया Liv 52 सिरप : उपयोग, कीमत, सावधानी, सामग्री

हिमालया Liv 52 सिरप : उपयोग, कीमत, सावधानी, सामग्री

Himalaya Liv 52 Syrup : Uses, Price, Cautions, Composition All Details in Hindi

Liv 52 सिरप लिवर की समस्याओं के लिए एक प्रमुख और सबसे अधिक विश्वसनीय दवा है। हिमालया लिव 52 सिरप को बनाने में प्रयुक्त सभी औषधियाँ पूर्ण रुप से हर्बल हैं। Liv 52 लगभग 274+ अनुसंधान अध्ययन और मेडिकल परीक्षणों के बाद लिवर के इलाज के लिए महत्वपूर्ण दवाओं के रुप में प्रमाणित किया गया है।
लिवर (यकृत) मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह भोजन के पाचन के लिए विशेष इंजाइम का निर्माण करता है। लिवर में मौजूद पित्त रस भोजन को अम्लीय से क्षारीय बनाता है। यह भोजन में मौजूद वसा को पचाने में मदद करता है। यदि किसी कारण से लिवर अपना काम नहीं कर पा रहा हो तो भोजन को पचने में समस्या होने लगती है। हिमालया लिव 52 इन्हीं समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। इसके सेवन से व्यक्ति की भूख खुल जाती है।

liv 52 सामग्री और प्रमुख घटक (Liv 52 Ingredient and Major Composition)-

हिमालया लिव 52 सिरप में प्रयोग होने वाली सभी सामग्री पूर्ण रुप से आयुर्वेदिक हैं। आइये जानते हैं कि इसमें कौन सी औषधियों का प्रयोग से होता है। लिव 52 के प्रति 5 ml में सामग्री की मात्रा निम्न होती है।

हिमसराCapparis Spinosa34 mg
काकामाचीSolanum Nigrum16 mg
अर्जुनTerminalia Arjuna16 mg
जावुकाTamarix Gallica8 mg
कसमादराCassia Occidentalis8 mg
बिरंजासिफाAchillea Millefolium8 mg
कसानीCichorium Intybus34 mg
मण्डूर भस्म16 mg

लिव 52 के इन प्रमुख घटकों को भृगराज, पुनर्वनवा,दारुहरिद्रा, आमलिका, चित्रका, विदांग, हरीतकी आदि से प्रोसेस किया जाता है। इसमें सोडियम मिथाइल पैराबेन (sodium methyleparaben) और सोडियम प्रोपिल पैराबेन (sodium propylparaben) के रुप में बेस घटक मिलाया जाता है।
इस दवा में प्रयुक्त सामग्री लिवर में मौजूद हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में मदद करती है।

liv-52-syrup-all-details-in-hindi-blog-feature-image-for-all-kind-liver-related-problems-and-issues

कीमत (Price of Liv 52 Syrup)-

Himalaya Liv 52 सिरप की 200 ml की Printed price 135 Rs है।

नोट- यहाँ पर दवा की मुद्रित कीमत बताई गई है। यह कीमत अलग-अलग आनलाइन स्टोर पर अलग हो सकती है।

Liv 52 का सेवन निम्न रोगों के उपचार में उपयोगी है-

Consumption of Liv 52 is useful in the treatment of the following diseases-

  • लिवर की समस्या
  • हेपेटाइटिस
  • एनोरेक्सिया
  • भूख में कमी
  • पीलिया
  • शराब से हुई लिवर क्षति
  • लिवर सिरोसिस

यह भी पढ़े-Liv 52 टेबलेट सम्पूर्ण जानकारी

हिमालया लिव 52 सिरप दुष्प्रभाव (Side Effect of Himalaya Liv 52 Syrup)-

LIV 52 एक आयुर्वेदिक दवा है। इसके किसी दुष्प्रभाव का कोई लक्षण अभी तक मिला नहीं है। लम्बे समय तक किसी भी दवा का सेवन स्वास्थ्य पर बुरा असर कर सकता है।
Liv 52 का सेवन करने से पहले उचित डाक्टर से सलाह अवश्य लें। यदि आपको कोई एलर्जी होती है तो डाक्टर से परीक्षण कर परामर्श लें।

सेवन ( Doages of Himalaya liv 52 syrup)-

आयु के आधार पर Liv 52 का सेवन करने की जानकारी दी गयी है।
बच्चों को Liv 52 syrup दिन में 3 समय 1 चम्मच या 5 ml लेनी चाहिए।
व्ययस्कों को Liv 52 tablets दिन में 3 समय 2 चम्मच या 10 ml लेनी चाहिए।
दवा के सेवन से पूर्व बोतल को अच्छे से हिला लें । दवा को सूरज की किरणों से दूर, ठंडी और सूखी जगह पर रखें। लिव 52 को फ्रिज में ना रखें और बच्चों की पहुँच से दूर रखें ।
दवाओं का सेवन निर्देश रोग की जटिलता और अस्वस्थ व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए Liv 52 दवा का सेवन करने से पहले एक बार डाक्टर से परामर्श अवश्य लें।

This Post Has One Comment

Leave a Reply