You are currently viewing Liv 52 टेबलेट : उपयोग, दुष्प्रभाव, कीमत, सावधानी, सामग्री

Liv 52 टेबलेट : उपयोग, दुष्प्रभाव, कीमत, सावधानी, सामग्री

Liv-52 Tablet : Uses, Side Effect, Price, Cautions, Composition Compelete Details in Hindi

Liv 52 टेबलेट लिवर से संबंधित समस्या के लिए हिमालया हर्बल हेल्थकेयर की प्रमुख और सबसे भरोसेमंद दवा है। लिव 52 टेबलेट में आने वाली सभी जड़ी-बूटियाँ पूरी तौर पर आयुर्वेदिक होती हैं। यह दवा लगभग 274+ अनुसंधान अध्ययन और मेडिकल परीक्षणों के बाद लिवर के इलाज के लिए महत्वपूर्ण दवाओं के रुप में प्रमाणित किया गया है।

मानव शरीर में लिवर (यकृत) का एक महत्वपूर्ण अंग है।लिवर भोजन को पचाने के लिए विशेष इंजाइम का निर्माण करता है। लिवर (यकृत) का पित्त रस भोजन को अम्लीय से क्षारीय बनाता है और भोजन में मौजूद वसा को तोड़ कर पचाने में सहायता करता है। यदि किसी कारण से लिवर ठीक से काम नहीं कर पा रहा हो तो भोजन को पचने में समस्या होने लगती है। लिव 52 इन्हीं समस्याओं को दूर कर
लिवर को स्वस्थ रखने में सहायता करती है। इसका सेवन करने पर व्यक्ति को भूख अधिक लगने लगती है।

Liv 52 टेबलेट की सामग्री और प्रमुख घटक (Liv 52 Tablet’s Ingredients and major Component)-

Liv 52 में प्रयोग होने वाली सभी जड़ी बूटियाँ पूर्ण रुप से प्राकृतिक और आयुर्वेदिक हैं। आइये जानते हैं कि हिमालया ड्रग कंपनी  किन औषधियों का प्रयोग कर के लिव 52 का निर्माण करती है। लिव 52 के प्रति टेबलेट में जड़ी बूटी की मात्रा निम्न होती है।
1. हिमसरा (Capparis Spinosa)      65mg
2. मण्डूर भस्म                                33mg
3. बिरंजासिफा (Achillea Millefolium)  16mg
4. कसानी (Cichorium Intybus)   65mg
5. अर्जुन (Terminalia Arjuna)          32mg
6. कसमादरा ( Cassia Occidentalis)  16mg
7. काकामाची (Soanum Nigrum)     32mg
8. जावुका (Tamarix Gallica)           16mg

लिव 52 के इन प्रमुख घटकों को भृगराज, पुनर्वनवा,दारुहरिद्रा, आमलिका, चित्रका, विदांग, हरीतकी आदि से प्रोसेस किया जाता है। इसमें मिथाइल पैराबेन (methyleparaben) और प्रोपिल पैराबेन (propylparaben) के साथ रंग (color ingredient) के रुप में बेस घटक मिलाया जाता है।
Liv 52 के ये सभी घटक लिवर में उपस्थित सभी जहरीले पदार्थों (toxins) को खत्म करके लिवर के स्वास्थ्य को ठीक करने में सहायता करतें हैं।

Liv 52 Tablets की कीमत (Liv 52 Tablets’ price)

Himalaya Liv 52 की Printed price 110 ₹ है।

नोट- यहाँ पर दवा की मुद्रित कीमत बताई गई है। यह कीमत अलग-अलग आनलाइन स्टोर पर अलग हो सकती है।

Liv 52 का सेवन निम्न रोगों के उपचार में उपयोगी होता है (Liv 52 is useful in the treatment of following diseases)-

कमजोर लिवर

अगर किसी व्यक्ति को भोजन पचाने में समस्या होती है। इसका कारण लिवर में पित्त रस की कमी हो सकती है, जो लिवर के कार्य को प्रभावित करता है। इस कारण लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगता है। लिवर को फिर से स्वस्थ करने और विषाक्त पदार्थ (toxins) को शरीर से बाहर निकालने के लिए  liv 52 एक असरदार दवा है।

हेपेटाइटिस

यह 5 प्रकार का होता है।
1. हेपेटाइटिस A
2. हेपेटाइटिस B
3. हेपेटाइटिस C
4. हेपेटाइटिस D
5. हेपेटाइटिस E

इससे पीड़ित व्यक्ति के लिवर में सूजन आ जाती है। इस कारण लिवर अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाता है। लिवर में टॅाक्सिन जमा होने लगते हैं। हेपेटाइटिस होने की स्थिति में लिवर मे संक्रमण हो जाता है।

भूख में  कमी

यदि किसी व्यक्ति को कम खाने पर भी भूख कम लग रही हो या भोजन पाचन में समस्या हो रही हो, तो यह लिवर की समस्या की ओर इशारा होता है। लिवर में धीरे धीरे संक्रमण होने लगता है। यह समय के साथ एक गंभीर रोग में परिवर्तित हो सकता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए Liv 52 एक प्रमाणित आयुर्वेदिक दवाई है।

पीलिया

पीलिया को जॅान्डिस भी कहा जाता है। इस रोग में लिवर संक्रमित होकर काफी कमजोर हो जाता है। इस रोग का प्रमुख लक्षण व्यक्ति का शरीर पीला पड़ने लगना,थकान अधिक लगना और अस्वस्थ महसूस करना है। पीलिया रोग में  लिवर के स्वास्थ्य लाभ के लिए Liv 52 सबसे असरदार दवा है।

लिवर सिरोसिस

इसमें लिवर धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होकर दीर्घकालिक समस्या से ग्रस्त हो जाता है। लिवर इस स्थिति में काम करना बहुत कम कर देता है। इस रोग की जटिलता और प्रभाव को कम करने में Liv 52 एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली आयुर्वेदिक दवा है।

liv-52-tablet-all-detailed-review-of-medicine-knowledge-in-hindi-language-best-hindi-medicine-review-and-health-website-ayushreview-main-blog-photo

Liv 52 टेबलेट के दुष्प्रभाव (Side Effect Of Liv 52 Tablet)-

यह दवा Tablets हिमालया की आयुर्वेदिक दवा है। इसके किसी दुष्प्रभाव का कोई लक्षण अभी तक मिला नहीं है। दवा का सेवन करने से पहले डाक्टर से परामर्श अवश्य लें। यदि आपको कोई एलर्जी होती है तो डाक्टर से परीक्षण कर परामर्श लें।

Liv-52 टेबलेट का सेवन (Comsumption Of Liv 52)-

  • आयु के आधार पर Liv 52 का सेवन करने की जानकारी दी गयी है।
  • बच्चों को Liv 52 tablets दिन में 3 समय 1-2  Tablet लेनी चाहिए।
  • व्ययस्कों को Liv 52 tablets दिन में 3 समय 2-3 Tablet लेनी चाहिए।

दवाओं का सेवन निर्देश रोग की जटिलता और व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए Liv 52 दवा का सेवन करने से पहले एक बार डाक्टर से परामर्श अवश्य लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q. Liv 52 का प्रयोग कितने समय के लिए करना चाहिए?
A.
Liv 52 का प्रयोग 3-4 महीने से ज्यादा नहीं करना चाहिए। उपयुक्त डाॅक्टर की सलाह पर ही दवा का सेवन करना चाहिए।

Q. Liv 52 के सेवन का सही समय क्या है?
A.
दवा के सेवन का सही समय और मात्रा मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है। भोजन से पहले या बाद में दवा का सेवन भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के अनुसार नियत होता है।

Q. क्या Liv 52 का सेवन बच्चों के लिए सुरक्षित है?
A.
Liv 52 बच्चों के लिए प्रमाणित और असरदार दवा है। लिवर से जुड़ी समस्याओं में यह दवा दी जा सकती है। डाॅक्टर से विचार विमर्श के बाद ही दवा का सेवन करें।

Q. क्या Liv 52 अन्य दवाओं के साथ रिएक्शन करती है?
A.
अभी तक ऐसा कोई केस Liv 52 के सन्दर्भ में ज्ञात नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डाॅक्टर से सम्पर्क करें।

Q. क्या Liv 52  गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
A.
हाँ, Liv 52 गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है।

Q. किन परिस्थितियों में Liv 52 का सेवन करना चाहिए?
A.
Liv 52 के बारे में ऊपर लिखे लेख में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। कृपया लेख को पढ़े।

Leave a Reply