You are currently viewing हिमालया गेरीफोर्ट टैबलेट के फायदे, उपयोग, दुष्प्रभाव विस्तृत जानकारी

हिमालया गेरीफोर्ट टैबलेट के फायदे, उपयोग, दुष्प्रभाव विस्तृत जानकारी

Himalaya Geriforte Tablet’s Benefit, Uses, Side effect all Information in Hindi

यह हिमालय ड्रग कंपनी की बिना डाक्टर की सिफारिश के मिलने वाली दवा है। यह करीब 40 से अधिक आयुर्वेदिक औषधियों का मिश्रण है। हिमालया गेरीफोर्ट टैबलेट का प्रयोग स्टैमिना, इम्युनिटी आदि को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस दवा में विटामिन और मिनरल्स प्राकृतिक रूप से मौजूद हैं। यह शरीर में जरूरी पोषण की कमी को दूर करने में सहायक है।
गेरीफोर्ट मल्टी विटामिन का एक आयुर्वेदिक और उत्तम विकल्प है। आइये जानते हैं हिमालया गेरीफोर्ट टैबलेट (Himalaya Geriforte) का उपयोग, फायदे, सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी-

हिमालया गेरीफोर्ट का उपयोग (Himalaya Geriforte Tablet’s Uses)-

यह आयुर्वेदिक औषधियों के संयोजन से बनी दवा है। गेरीफोर्ट का उपयोग निम्न समस्याओं के समाधान के लिए किया जा सकता है।

  • तनाव की समस्या
  • इम्युनिटी/रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी
  • विटामिन की कमी
  • आंतरिक कमजोरी
  • अत्यधिक थकान लगना
  • सुस्ती या आलसीपन
  • पोषण की कमी
  • उम्र संबंधी समस्या
  • शुगर
  • थाइराॅइड
  • यौन क्षमता में कमी
  • जोड़ों का दर्द
  • लम्बी बीमारी से हुई कमजोरी
  • बुखार
  • जीवाणु संक्रमण की समस्या

हिमालया गेरीफोर्ट टैबलेट सामन्य रूप मे स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए उपयोग में लायी जाती है। यह अंदरूनी अंगों को मजबूत करने में भी मदद करती है।

हिमालया गेरीफोर्ट की सामग्री (Composition of Himalaya Geriforte Tablets)-

गेरीफोर्ट में मौजूद जड़ी-बूटियां रस और पाउडर का संयोजन है। इसे बनाने में मौजूद सामग्री की सूची नीचे दी गयी है।
इसके प्रत्येक टैबलेट में मौजूद सामग्री-

  • च्यवनप्राश (ठोस)       100 mg

रस-

हिमसरा13.8 mgकासनी 13.8 mg
दारूहल्दी   10 mgवासका   10 mg
काकामांसी6.4 mgअर्जुन6.4 mg
बिरंजसिफा3.2 mgकसौंदी3.2 mg
जावुका3.2 mg

पाउडर-

अश्वगंधा30 mgसतावरी20 mg
हरीतकी15 mgयष्टिमधु 20 mg
मकरध्वज10 mgमण्डूकपर्णी   20 mg
मसूली10 mgशिलाजीत 20 mg
जटीफल10 mgकुमकुंमा7 mg
कपिकच्छू10 mgमण्डूर भस्म5 mg
पिपली10 mgलवंग5 mg
जटीपत्री10 mgइला5 mg
उदाक्रियका10 mgहरिद्रा5 mg
भृंगराज10 mgयावनी 5 mg
वृद्धदारू10 mgज्योतिष्मति5 mg
अभ्रक भस्म10 mgलौह भस्म5 mg
यशद भस्म10 mg

इनके अतिरिक्त दवा को आमलकी, भूमिआंवला, पुनर्नवा, गोक्षुरा, दशमूल, गिलोय, मूलका आदि के साथ प्रोसेस किया जाता है।

हिमालया गेरीफोर्ट टैबलेट के फायदे (Benefits of Himalaya Geriforte Tablet)-

Himalaya Geriforte के फायदे निम्नलिखित है।

  • एंटी-ऑक्सीडेंट को बढ़ाती है।
  • विटामिन और मिनरल्स की कमी में फायदेमंद।
  • मानसिक तनाव को कम करने में सहायक।
  • प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने में फायदेमंद।
  • शारीरिक कमजोरी में फायदेमंद।
  • अत्यधिक थकान की समस्या में लाभाकारी।
  • यौन संबंधी समस्या में लाभदायक।
  • शुगर की समस्या में लाभकारी।
  • कुछ मामलों में कैंसर के रिकवरी फेज़ में फायदेमंद।
  • मेटाबोलिज्म को नियंत्रित करती है।
  • एंटी एजिंग का काम भी करता है।

हिमालया गेरीफोर्ट की खुराक (Dosages of Hhimalaya Geriforte)-

यह एक आयुर्वेदिक दवा है। इसे सामन्य तौर पर 2 गोली सुबह और शाम को लेने से शुरूआत कर सकते है। बाद में 1-1 गोली रोजाना सुबह-शाम पर चालू रख सकते हैं।
विशेष रोगों के समाधान या बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए डाक्टर द्वारा निर्धारित खुराक का सेवन करें। अधिक जानकारी के लिए डाक्टर से सम्पर्क करें।

हिमालया गेरीफोर्ट की कीमत (Price of Himalaya Geriforte Tablet)-

  • गेरीफोर्ट टैबलेट का मूल्य : 130 रू○
  • टैबलेट्स की कुल संख्या : 100

नोट- यहाँ पर दवा की मुद्रित कीमत बताई गई है। यह कीमत अलग-अलग आनलाइन स्टोर पर अलग हो सकती है।

हिमालया गेरीफोर्ट टैबलेट के दुष्प्रभाव (Side-effects of Himalya Geriforte tablet)-

चिकित्सा जगत् में हिमालया गेरीफोर्ट टैबलेट का अभी तक किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव का कोई भी जिक्र नहीं है। परन्तु यदि आप का शरीर गेरीफोर्ट टैबलेट में मौजूद किसी भी सामग्री से प्रतिक्रिया करता है तो दवा का सेवन तुरंत बंद कर दें। सबसे पहले डाक्टर से सम्पर्क जरूर करें।

सावधानियाँ  (Cautions)-

हिमालया गेरीफोर्ट से जुड़ी सावधानियों को जानने के बाद ही दवा का सेवन करें।

  • दवा को ज्यादा मात्रा में लेने से बचें।
  • बेहतर परिणाम के लिए संबंधित डाक्टर से विचार विमर्श अवश्य करें।
  • ज्यादा मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें। यदि दवा आपके लिए गर्म है तो पानी शरीर के ताप को नियंत्रित करने में सहायता करेगा।
  • अश्वगंधा एक सक्रिय यौगिक है। इसका निर्धारित मात्रा में सेवन लाभकारी होता है।
  • मकरध्वज में पारा यौगिक की मात्रा होती है। दवा का सेवन से पूर्व डॉक्टर से सलाह ले लें।
  • नियमित और समय पर दवा को लें।
  • दवा को ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर स्टोर करें।

Leave a Reply