You are currently viewing वैधर्षि अर्श कल्प किट : उपयोग, फायदे, सावधानी, कीमत सम्पूर्ण जानकारी

वैधर्षि अर्श कल्प किट : उपयोग, फायदे, सावधानी, कीमत सम्पूर्ण जानकारी

Vaidrishi Arsh Kalp: Uses, Benefit, Caution, Price All information in Hindi

वैधर्षि अर्श कल्प (Vaidrishi Arsh Kalp) सेजियस लाइफसाइंस लिमिटेड  (Sagius Lifescience Ltd.) द्वारा निर्मित दवा है। यह एक आयुर्वेदिक दवा है। इसका प्रयोग बवासीर के इलाज के लिए निर्देशित है। यह सभी प्रकार की बवासीर की समस्या के लिए दवा का एक उत्तम विकल्प है।
वबासीर (Piles/Hemorrhoids) आमतौर पर कब्ज या शौच की समस्या से ग्रसित व्यक्ति को होता है। इस बीमारी में गुदा क्षेत्र में खुजली, दर्द और रक्तस्राव होने लगता है। वैधर्षि अर्श कल्प वबासीर की समस्या को खत्म करने में लाभकारी दवा है। आइये जानते है वैधर्षि अर्श कल्प के फायदे, उपयोग, सावधानियाँ, कीमत आदि के बारे में विस्तृत जानकारी-

वैधर्षि अर्श कल्प का उपयोग  (Uses of Vaidrishi Arsh Kalp)-

तला-भुना और मिर्च-मसालेदार भोजन पेट की समस्याओं के प्रमुख कारण हैं। इस प्रकार के भोजन से कब्ज (Constipation) की समस्या अधिक होती है। जो वक्त के साथ वबासीर जैसा गंभीर रोग बन सकता है। वैधर्षि अर्श कल्प का उपयोग निम्न समस्याओं के इलाज में किया जाता है।

  • बाहरी और आंतरिक बवासीर के लिए,
  • गुदा क्षेत्र में होने वाली खुजली के लिए,
  • बवासीर के कारण होने वाले रक्तस्राव के लिए,
  • बाह्य और आंतरिक मल मार्ग में होने वाले मस्सों के इलाज में उपयोगी,
  • बवासीर और एनल फिशर (Anal Fissures) में होने वाली जलन और दर्द के प्रभाव को कम करने में उपयोगी,
  • प्रभावित क्षेत्र में नसों और मांसपेशी के सूजन को कम करने में सहायक,

अर्श कल्प उपरोक्त सभी समस्याओं के अतिरिक्त अन्य बवासीर की समस्याओं के इलाज के लिए उत्तम दवा है।

अर्श कल्प की सामग्री (Ingridents of Vaidrishi Arsh Kalp)-

यह मेडिकली अप्रूव्ड आयुर्वेदिक दवा है। इसमें सम्मिलित जड़ी-बूटी मुख्य रूप से बवासीर और उसके घाव का उपचार करने में सहायक है। वैधर्षि अर्श कल्प किट में कैप्सूल और क्रीम के रूप में दवा उपलब्ध है।

अर्श कल्प के प्रत्येक कैप्सूल में सम्मिलित सामग्री-

नीमAzadirachta Indica30 mg
काली मिर्चPiper Nigrum Linn30 mg
चित्रकPlumbago Zeylanica30 mg
नागकेसरMusua Ferrea30 mg
अदरकZingiber Officinalis30 mg
दारूहरिद्राExtractum Berberis30 mg
हरीतकीTerminalia Chebula 20 mg
कुटकीPicrorrhiza Kurroa300 mg
संरक्षकPreservativeQ.S.

अर्श कल्प क्रीम (Ointment) के प्रति 1g में सामग्री-

हिनाLawsonia Inermis7.5%
चित्रकPlumbago Zeylanica6.25%
नीमAzadirachla Indica2.5%
वचAcorus Calamus2.5%
मकोय Solanum Nigrum2.5%
कर्पूर Cinnamomum Camphora2.5%
मधु मोम Bee’s Wax PurifiedQ.S.
तिल   Purified Sesanum IndicumQ.S.
संरक्षकPreservativesQ.S.
  • दारूहल्दी शरीर में एन्टीआक्सीडेंट का कार्य करती है। यह शरीर में रोगों से लड़ने में मदद करती है।
  • नीम सूजन को कम करती है। यह बुरे बैक्टीरिया, वायरस आदि को नष्ट करने में सहायक है।
  • चित्रक दर्द के प्रभाव को कम करता है। यह रक्त के प्रवाह को नियमित करने में भी सहायक है।
  • मधुमोम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है। यह त्वचा के लिए एक उत्तम औषधि है।
  • दवा में मौजूद अन्य औषधियाँ प्रभावित क्षेत्र पर असर कर राहत देती है।

वैधर्षि अर्श कल्प के फायदे (Benefits of Vaidrishi Arsh Kalp)-

इसके मुख्य फायदे निम्न लिखित हैं-

  • वबासीर (Piles) के इलाज में फायदेमंद
  • प्रभावित क्षेत्र की सूजन और जलन के इलाज में लाभकारी
  • यह अल्सर के इलाज में भी प्रभावकारी है
  • प्रभावित क्षेत्र से रक्तस्राव और संक्रमण को कम करने में सहायक
  • एनल फिशर (Anal Fissure) के इलाज में फायदेमंद
  • प्रभावित क्षेत्र में दर्द आदि की समस्या का निराकरण करने में सहायक
  • वबासीर से हुए कब्ज के इलाज में लाभकारी

अर्श कल्प की खुराक (Doses of Vaidrishi Arsh Kalp)-

यहाँ पर सामन्य परिस्थितियों में दवा की खुराक की जानकारी दी गयी है। व्यक्ति में रोग के लक्षणों के अनुसार दवा के सेवन की मात्रा  निर्धारित की जाती है। दवा की मात्रा उम्र, चिकित्सकीय इतिहास आदि पर भी निर्भर करती है। अर्श कल्प की खुराक की मात्रा निम्नवत है।

  • वैधर्षि अर्श कल्पकी दो गोली सुबह खाली पेट फीके दूध के साथ लें।
  • अर्श कल्प क्रीम रात को सोने से पहले प्रभावित क्षेत्र पर लगायें।

वैधर्षि अर्श कल्प किट में 3 दिन की दवा उपलब्ध है। दवा लेने से पहले एक्सपर्ट डाक्टर से परीक्षण अवश्य करा लें। अच्छे परिणाम के लिए डाक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा का सेवन करें।

वैधर्षि अर्श कल्प की कीमत (Price of Vaidrishi Arsh Kalp)-

  • अर्श कल्प किट का मूल्य  :  112 Rs.
  • कुल कैप्सूल की संख्या   :   6
  • अर्श कल्प Ointment की मात्रा : 12 g

नोट- यहाँ पर दवा की मुद्रित कीमत बताई गई है। यह कीमत अलग-अलग आनलाइन स्टोर पर अलग हो सकती है।

अर्श कल्प के दुष्प्रभाव (Side-Effect of Vaidrishi Arsh Kalp)-

यह एक आयुर्वेदिक दवा है। इसका उपयोग सुरक्षित है। अभी तक वैधर्षि अर्श कल्प का कोई भी साइड इफेक्ट ज्ञात  नहीं है।

सावधानी और परहेज (Caution and Avoidance)-

वैधर्षि अर्श कल्प का सेवन करते समय निम्न सावधानियाँ और परहेज का ध्यान रखना चाहिए।

  • दवा को सुबह खाली पेट बिना मीठे दूध के साथ लें।
  • अर्श कल्प के सेवन की अवधि रोटी और मूंग की दाल लें।
  • फीका गेहूँ का दलिया भी ले सकते है।
  • दूध बिना शक्कर के पी सकते हैं।
  • खाने में घी का प्रयोग ना करें।
  • भोजन में मसाले और नमक का प्रयोग बहुत कम करें।
  • मिर्च और तेज मसालों का सेवन न करें।
  • कब्ज की समस्या के लिए सादे पानी का प्रयोग करें।
  • समय पर दवा का सेवन करें।
  • बेहतर परिणाम के लिए डाक्टर से परीक्षण करवाएँ। डाक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा का सेवन करें।
  • ऊपर लिखी सभी सावधानियों का पालन करें। यह दवा के असर को बढ़ाने में सहायक है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल/ FAQs

Q. वेद ऋषि अर्श कल्प का उपयोग कैसे किया जाता है?
A.
सामन्य तौर पर इसकी 2 गोली सुबह बिना शक्कर के दूध के साथ उपयोग की जा सकती है। अच्छे परिणाम के लिए वेद ऋषि अर्श कल्प का उपयोग डाक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा और अवधि के अनुसार करना चाहिए।

Q. वेद ऋषि अर्श कल्प किट के क्या फायदे हैं?
A.
वेद ऋषि अर्श कल्प मुख्य रूप से बवासीर (piles/hemorrhoid) की समस्या के इलाज में फायदेमंद है। अधिक जानकारी के लिए ऊपर लेख पढ़े।

Q. क्या Viadrishi Arsh kalp की लत लगती है?
A.
नहीं, वैधर्षि अर्श कल्प की आदत नहीं है।

Q. क्या वेद ऋषि अर्श कल्प बच्चों के लिए सुरक्षित है?
A.
यह बच्चों के लिए सुरक्षित है। परंतु पर्याप्त शोध ना होने के कारण वेद ऋषि अर्श कल्प का उपयोग करने से पहले विशेषज्ञ डाक्टर से सलाह लें। डाक्टर की निर्धारित मात्रा का ही सेवन करें।

Q. क्या Vaidrishi Arsh Kalp गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
A.
वेद ऋषि अर्श कल्प गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है। कृपया प्रसूति डाक्टर से उचित सलाह पर दवा का प्रयोग करें।

Q. वेद ऋषि अर्श कल्प किन परिस्थितियों में उपयोग नहीं करना चाहिए?
A.
आयुर्वेदिक दवा होने के कारण वैधर्षि अर्श कल्प का कोई दुष्प्रभाव नहीं है, तो डाक्टर के निर्देश पर दवा का उपयोग करें। यदि आप कोई अन्य दवा का भी इस्तेमाल कर रहें हैं तो डाक्टर से अवश्य बात करें।

Q. Vaidrishi Arsh Kalp Kit की कीमत क्या है?
A.
ऊपर लेख में सभी जानकारी दी गयी है। कृपया लेख  पढ़े।

This Post Has 6 Comments

  1. Kiran

    👍👍👍👌👌👌

  2. Kanti negi

    Very Informative blog 😇

  3. गोविंद

    इसके सेवन के साथ खट्टा खा सकते हे

    1. ayushreview

      सामन्य तौर पर इस दवा के सेवन के समय सादा भोजन करने की सलाह दी जाती है। स्ट्रीट फूड, जंक फूड और होटल का खाना खाने से बचें। आप फल खा सकते हैं। ऐसा भोजन करें जो आसानी से पच सके। अच्छे परिणाम के लिए विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

  4. Asha Azad

    इसका सेवन कब तक करें..कया तीन दिन के सेवन से ठीक हो जाएगा..या आगे नियमित रखना पड़ता है?कब तक

    1. ayushreview

      सामान्य तौर पर यह 3 से लेकर 5 दिन में असर दिखने लगते हैं। परन्तु खान पान का विशेष ध्यान रखने की भी जरुरत है। सभी सावधानियों का अच्छे से ध्यान रखें।

Leave a Reply