Livomyn Syrup’s Uses, Benefit, Price All Information in Hindi
लिवोमिन सिरप (Livomyn Syrup) चरक फार्मा प्राइवेट लिमिटेड का उत्पाद है। यह यकृत/लिवर की समस्याओं के इलाज के लिए प्रयोग में लायी जाती है।शरीर में भोजन को पचाने के लिए लिवर एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें समस्या होने पर शरीर में बहुत से रोग होने लगते है।
चरक लिवोमिन सिरप एक आयुर्वेदिक दवा है। इसके उपयोग की विधि, फायदे, साइड इफेक्ट, सावधानियाँ आदि के बारे में नीचे लेख में दिया गया है। आइये लिवोमिन सिरप के फायदे, उपयोग आदि के बारे में जानते हैं।
लिवोमिन का उपयोग (Uses of Livomyn Syrup)
लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह प्रोटीन का संश्लेषण, चयापचय क्रियाओं आदि को संचालित करता है। लिवोमिन सिरप लिवर में होने वाले संक्रमण का उपचार हेतु उपयोग में लाया जाता है।
चरक लिवोमिन सिरप का उपयोग निम्नलिखित समस्याओं के उपचार हेतु किया जाता है।
- फैटी लिवर
- भूख में कमी
- खट्टी डकार
- अपच
- सीने में जलन
- वात रोग
- लिवर में संक्रमण
- शराब की लत से लिवर में विकार
- कब्ज
- दूषित भोजन और पानी के सेवन से लिवर डैमेज
- पीलिया
- खाने की अनिच्छा
- लिवर की सूजन
लिवोमिन सिरप की सामग्री (Ingredients of Livomyn Syrup)
चरक लिवोमिन सिरप आयुर्वेदिक तत्वों का संयोजन है। ये प्राकृतिक औषधियाँ पाचन को मजबूत और लिवर की कार्यशैली को बढ़ाने में मददगार हैं।
लिवोमिन सिरप को बनाने के लिए सामग्री निम्नवत है। प्रत्येक 5 ml दवा में मौजूद सामग्री
भूमि आंवला | Phyllanthus Nururi | 100 mg |
कासनी | Chichorium Intybus | 75 mg |
रोहेड़ा | Tecomella Undulata | 75 mg |
अडूसा/वसाका | Adhatoda Vasica | 50 mg |
भृंगराज | Eclipta Alba | 50 mg |
त्रिफला | Triphla | 90 mg |
दारूहरिद्रा | Berberis Aristata | 25 mg |
पित्तपापड़ा | Fumaria Indica | 15 mg |
वाय विडंग | Embelia Ribes | 15 mg |
गिलोय | Tinospira Cordigolia | 15 mg |
वज्रदंती | Tephrpsia Purpurea | 15 mg |
घृत कुमारी | Aloe Barbadensis | 10 mg |
कालमेघ | Andrographis Paniculata | 3 mg |
कुटकी | Picrorhiza Kurroa | 3mg |
इन मुख्य प्राकृतिक तत्वों के अतिरिक्त लिवोमिन में सोडियम मेथिलपैराबेन, सोडियम प्रोपिलपैराबेन और सोडियम बेंजोएट परिरक्षक का इस्तेमाल होता है। यह दवा को संरक्षण में मदद करता है।
लिवोमिन के फायदे (Benefit of Livomyn)
चरक लिवोमिन सिरप के फायदे निम्न रूप से सूचीबद्ध कर सकते है-
- लिवर डिस्फंग्सन के इलाज में फायदेमंद
- पीलिया रोग के प्रभाव को कम करने में मददगार
- अपच और अजीर्ण की समस्या को खत्म करने में सहायक
- भूख ना लगने की समस्या में फायदेमंद
- पेट संबंधित समस्याओं के निराकरण में फायदेमंद
लिवोमिन सिरप की कीमत ( Price of Livomyn Syrup)
- चरक लिवोमिन सिरप का मूल्य= 114 रु○
- दवा की मात्रा = 200 ml
नोट- यहाँ पर दवा की मुद्रित कीमत बताई गई है। यह कीमत अलग-अलग आनलाइन स्टोर पर अलग हो सकती है।
लिवोमिन सिरप की खुराक (Livomin Syrup’s Dose)
यह दवा को दिन में 2 बार गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। लिवोमिन सिरप की अधिकतम मात्रा 10 ml का सेवन कर सकते हैं।
व्यक्ति में रोग की स्थिति के अनुसार दवा की मात्रा और आवृत्ति में बदलाव हो सकता है। डाक्टर या फिजीशियन से परीक्षण अवश्य करायें।
लिवोमिन सिरप के दुष्प्रभाव (Side Effects of Livomyn Syrup)
किसी भी दवा के अनुचित उपयोग से शरीर में दुष्प्रभाव होना आम बात है। लिवोमिन सिरप के निम्न दुष्प्रभाव दिख सकते हैं।
- सिरदर्द
- दस्त
- थकान
- खुजली
- अत्यधिक भूख लगना
चरक लिवोमिन एक आयुर्वेदिक दवा है। हालाँकि इसके कोई गंभीर साइड इफेक्ट की जानकारी नहीं है। परन्तु दवा के उपयोग से पूर्व और साइड इफेक्ट होने की स्थिति में डाक्टर से सम्पर्क करें।
यह भी पढ़ें- लिव 52 सिरप के फायदे
सावधानियाँ (Cautions)
लिवोमिन दवा का अत्यधिक मात्रा में उपयोग करने से बचें। डाक्टर या फिजीशियन के द्वारा निर्धारित मात्रा का सेवन करें। दवा को ठंडी और सूखी जगह पर रखें। दवा की बोतल को अच्छे से हिलाकर सेवन करें।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने फिजीशियन से सम्पर्क करें। निश्चित समयावधि तक ही लिवोमिन का सेवन करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न/FAQ’s
Q. क्या लिवोमिन बच्चों के लिए सुरक्षित है?
A. हाँ, निश्चित या कम मात्रा में लिवोमिन बच्चों के लिए सुरक्षित है। यह एक आयुर्वेदिक दवा है।
Q. लिवोमिन सिरप के साथ किन चीजों से परहेज करना चाहिये?
A. सामन्य परिस्थितियों में किसी भी तरह का परहेज सूचीबद्ध नहीं है। रोग के अनुसार चिकित्सक द्वारा निर्देशित परहेज का पालन करें।
Q. Charak Livomyn syrup का उपयोग कितने समय तक करना चाहिये?
A. सामन्य परिस्थितियों में 2-3 महीनों का उपयोग लिवर को पूर्ण रूप से मजबूत कर देता है। रोग और लक्षणों के अनुसार समयावधि कम या अधिक भी हो सकती है।
Q. लिवोमिन सिरप के क्या फायदे हैं?
A. ऊपर लेख में लिवोमिन के फायदे बताए गए हैं। कृपया लेख को पढ़ें।
Q. क्या Livomyn गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
A. डाक्टर के परामर्श पर दवा का सेवन करें।
Q. क्या चरक लिवोमिन कम उम्र के शिशुओं के लिए सुरक्षित है?
A. नवजात और कम उम्र के शिशुओं के लिए बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
Q. क्या Livomyn Syrup की लत लग सकती है?
A. नहीं, इसके लत लगने का कोई भी मामला प्रकाश में नहीं है।