You are currently viewing काॅम्बिफ्लेम टैबलेट के फायदे, उपयोग, दुष्प्रभाव सम्पूर्ण जानकारी

काॅम्बिफ्लेम टैबलेट के फायदे, उपयोग, दुष्प्रभाव सम्पूर्ण जानकारी

Combiflam Tablet’s Benefits, Uses, Side-Effect All Information in Hindi

काॅम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) दो दर्द निवारक दवाओं का संयोजन है। यह सनोफ़ी इंडिया लिमिटेड (Sanofi India Ltd.) द्वारा निर्मित उत्पाद है। यह अनुभवी डाक्टर/फिजीशियन के पर्चे पर मिलने वाली दवा है। Combiflam Tablet कम समय के लिए सेवन की जाने वाली दवा है। अधिक समय तक इस दवा के सेवन से दुष्प्रभाव भी हो सकते है।
इस दवा के प्रमुख घटक दर्द निवारक (Pain Killer) और बुखार को कम करने में मदद करते हैं। नीचे लेख में काॅम्बिफ्लेम टैबलेट के उपयोग, फायदे, दुष्प्रभाव और सावधानी आदि के विषय में विस्तार में बतायी गयी है।

काॅम्बिफ्लेम टैबलेट का उपयोग (Combiflam Tablet’s Uses)-

निम्न समस्या के लिए काॅम्बिफ्लेम टैबलेट  (Combiflam Tablet) का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

  • मांसपेशियों के दर्द
  • सिर दर्द
  • दांतों के दर्द
  • बुखार
  • शरीर में दर्द
  • सर्दी-जुकाम
  • फ्लू
  • शरीर में सूजन
  • गठिया
  • जोड़ो का दर्द
  • डिस्मेनोरिया (Dysmenorrhea)

काॅम्बिफ्लेम टैबलेट की सामग्री (Composition of Combiflam Tablet)-

Combiflam Tablet की प्रत्येक टैबलेट में मौजूद सामग्री की मात्रा-

आईबुप्रोफेनIbuprofen I.P. 400 mg
पैरासिटामोल  Paracetamol I.P. 325 mg
सहायक   Excipient   q.s.

यह स्टेराइड मुक्त ज्वलनरोधी दवा है। यह NSAID वर्गीकृत दवा है।

काॅम्बिफ्लेम टैबलेट के फायदे (Benefits of Combiflam Tablets)-

किसी भी दवा का निश्चित मात्रा में सेवन लाभकारी होता है। काॅम्बिफ्लेम दवा के सेवन से निम्नलिखित फायदे होते है।

  • यह बुखार के प्रभाव को कम करती है।
  • मासिक धर्म के समय के दर्द और ऐंठन में राहत देती है।
  • दांतों के दर्द में फायदेमंद।
  • मांसपेशियों के दर्द के इलाज में लाभकारी।
  • सूजन को कम करने में मदद करती है।
  • सर्दी जुकाम में फायदेमंद।
  • जोड़ो के दर्द और गठिया के दर्द को कम करती है

काॅम्बिफ्लेम टैबलेट का सेवन (Combiflam Tablet’s Dosage)-

सामन्य परिस्थितियों में एक वयस्क व्यक्ति को काॅम्बिफ्लेम की 1 गोली दिन में 3 बार खाने की सलाह दी जाती है। परन्तु सभी रोगियों के शारीरिक प्रकृति के आधार पर दवा की मात्रा और आवृत्ति में भिन्नता हो सकती है।
दवा का सेवन योग्य फिजीशियन की देखरेख में ही करें। जल्दी और बेहतर परिणाम के लिए यह अच्छा विकल्प है।

काॅम्बिफ्लेम टैबलेट की कीमत (Price of Combiflam Tablet)-

  • प्रति स्ट्रिप (Strip) का मूल्य : 38.07 रू
  • प्रति स्ट्रिप (Strip) टैबलेट की संख्या : 20

नोट- यहाँ पर दवा की मुद्रित कीमत बताई गई है। यह कीमत अलग-अलग आनलाइन स्टोर पर अलग हो सकती है।

काॅम्बिफ्लेम टैबलेट के दुष्प्रभाव (Side Effects of Combiflam Tablets)-

ज्यादा या अनिश्चित मात्रा में किसी भी दवा के सेवन से एलर्जी, विपरीत प्रतिक्रिया आदि दुष्प्रभाव हो सकते हैं। सभी व्यक्तियों में दवा के अलग-अलग दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव होने पर डाक्टर से सम्पर्क करें।

  • ऊल्टी
  • पेट में दर्द
  • सांस की तकलीफ
  • खुजली
  • भूख ना लगना
  • ज्यादा नींद आना
  • वजन बढ़ना
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट
  • लिवर की समस्या
  • कब्ज
  • सुन्न होना
  • बेहोशी
  • पीलिया
  • घबराहट
  • एलर्जी

उपरोक्त दुष्प्रभावों के अलावा अगर आपको कोई अन्य साइड-इफेक्ट हो तो शीघ्र ही डाक्टर से सम्पर्क करें।कोई भी समस्या होने पर दवा का सेवन तुरंत रोक दें।

सावधानियाँ और चेतावनी (Cautions and Warning)-

काॅम्बिफ्लेम टैबलेट का सेवन करने से पहले इससे जुड़ी सावधानियों को जानना आवश्यक है। Combiflam से जुड़ी सावधानियाँ और चेतावनी निम्नलिखित हैं।

  • यह H श्रेणी में वर्गीकृत दवा है। कृपया उचित डाक्टर के सुझाव पर दवा का सेवन करें ।
  • ब्रोंशियल अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति काॅम्बिफ्लेम टैबलेट का उपयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
  • एस्पिरीन का सेवन करने वाले व्यक्ति को Combiflam का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • दवा की निर्धारित मात्रा का सही समय पर सेवन करें।
  • अधिक मात्रा में दवा के सेवन से लिवर और किडनी पर बुरा असर हो सकता है।
  • किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डाक्टर से सम्पर्क करें।
  • दवा को ठंडी और सूखी जगह पर रखें। दवा को रेफ्रिजरेटर में रखने से बचें।
  • हृदय रोगी बिना डाक्टर के आज्ञा के दवा सेवन ना करें।
  • दवा की किसी भी प्रकार के विपरीत प्रतिक्रिया होने पर नजदीकी अस्पताल में निरीक्षण करवाएँ।
  • 3 माह से अधिक समय से गर्भवती महिला दवा लेने से बचें। प्रसूति विशेषज्ञ चिकित्सक के सलाह पर ही किसी भी दवा का सेवन आरंभ करें।
  • दवा का सेवन शुरू करने से पहले अपनी मेडिकल हिस्ट्री से डाक्टर को अवगत करा लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल/ FAQ’s

Q. काॅम्बिफ्लेम टैबलेट का उपयोग कैसे किया जाता है?
A.
सामन्य तौर पर इसकी 1 गोली दिन में 3 बार उपयोग की जा सकती है। अच्छे परिणाम के लिए Combiflam Tablets का उपयोग डाक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा और अवधि के अनुसार करना चाहिए।

Q. Combiflam मेडिसिन के क्या फायदे हैं?
A.
Combiflam Tablet मुख्य रूप से दर्द निवारक और बुखार के इलाज में फायदेमंद है। अधिक जानकारी के लिए ऊपर लेख पढ़े।

Q. क्या काॅम्बिफ्लेम टैबलेट की लत लगती है?
A.
नहीं, Combiflam की आदत कोई जानकारी नहीं है।

Q. क्या Combiflam बच्चों के लिए सुरक्षित है?
A.
बिना किसी बाल रोग विशेषज्ञ के देखरेख के बच्चों को इसका सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। Combiflam का उपयोग करने से पहले विशेषज्ञ डाक्टर से सलाह लें। डाक्टर की निर्धारित मात्रा का ही सेवन करें।

नोट – बिना डॉक्टर के निरीक्षण के दवा का सेवन न करें।

Q. क्या Combiflam Tablet गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
A.
Combiflam Tablet गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है। परंतु ज्यादा मात्रा में दवा के सेवन से बचें। कृपया प्रसूति डाक्टर से उचित सलाह पर दवा का प्रयोग करें।

Q. Combiflam Tablet किन परिस्थितियों में उपयोग नहीं करना चाहिए?
A.
Combiflam के दुष्प्रभाव ऊपर लेख में लिखें हैं। एस्पिरीन का सेवन, लिवर की समस्या से ग्रस्त व्यक्ति डाक्टर के निर्देश पर दवा का उपयोग करें। यदि आप कोई अन्य दवा का भी इस्तेमाल कर रहें हैं तो डाक्टर से अवश्य बात करें।

Q. Combiflam की कीमत क्या है?
A.
ऊपर लेख में सभी जानकारी दी गयी है। कृपया लेख  पढ़े।

Q. क्या Combiflam गुर्दे के लिए सुरक्षित है?
A.
यह दवा गुर्दे के लिए नुकसानदायक है। गुर्दे पर कम असर होने के कारण इसे कम मात्रा में सेवन करना बेहतर है।

Q. क्या हृदय रोगी Combiflam दवा ले सकते हैं?
A.
कुछ हृदय संबंधित समस्याओं में Combiflam के दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते है। कोई भी साइड इफेक्ट होने पर दवा सेवन बंद कर दें।  

Leave a Reply