E Tag Syrup : Uses, Benefits, Side effect, Price, Precautions in Hindi
इ टैग सिरप (E Tag syrup) डाक्टर के निर्देश पर मिलने वाली दवा है। यह मुख्य रूप से खांसी और कफ के इलाज के लिए प्रयोग की जाती है। यह अकुम्स (Akums) ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड का उत्पाद है। यह कोए फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विज्ञापित है।
इसमें मौजूद तत्व श्वासनली के संक्रमण और फेफड़ों की समस्या में राहत देते हैं।आइये जानते हैं E Tag Syrup के उपयोग, फायदे, साइड इफेक्ट आदि बारे में-
इ टैग सिरप का उपयोग (Uses of E-Tag Syrup)-
इ टैग H श्रेणी में सूचीबद्ध दवा है। इसे डाक्टर के द्वारा लिखे पर्चे या योग्य फिजीशियन के निर्देश पर खरीदा जाता है।
यह एक काम्बिनेशन दवा है। इसका उपयोग कफ को पतला करने, खांसी की समस्या, छाती पर बलगम जमने और बहती नाक जैसे लक्षणों को खत्म करने के लिए करते है। यह सामन्य जुकाम, बुखार, अस्थमा, एलर्जी आदि समस्याओं के इलाज में उपयोग किया जाता है। यह दवा निम्नलिखित समस्याओं के उपचार में उपयोगी हो सकती है।
- कफ की समस्या
- खांसी
- जुकाम
- बुखार
- सीने में कफ से जकड़न
- गले और फेफड़ों की मांसपेशियों में सूजन
- अस्थमा
- एलर्जी
- सांस लेने में दिक्कत
सामग्री (Composition of E-Tag Syrup)-
इस दवा को बनाने के लिए लवण (salt) प्रयोग किए जाते है। ये अवयव श्वासमार्ग और फेफड़ों के संक्रमण में राहत देते हैं।
इ टैग (E Tag) के प्रत्येक 5 ml सिरप में मौजूद सामग्री निम्नलिखित है-
टर्बटालाइन सल्फेट | Terbutaline Sulphate IP | 1.25 mg |
एसब्रोफिलिन | Acebrophylline | 50 mg |
गुआइफिनीसीन | Guaiphenesin IP | 50 mg |
इसके अतिरिक्त इस दवा में मेन्थाल और शुगर फ्री बेस रहता है।
सेवन (Doages of E-Tag Syrup)-
इस दवा का सेवन चिकित्सक या फिजीशियन द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार करना बेहतर है। डाक्टर के बताए गए समय पर ही दवा लें।
दवा के सेवन की मात्रा आयु, चिकित्सा इतिहास (मेडिकल हिस्ट्री) आदि पर निर्भर करता है। इ टैग सिरप का सेवन करने से पहले उचित डाक्टर से परामर्श अवश्य करें।
इ टैग सिरप के लाभ (Benefits of E-Tag Syrup)-
इ टैग सिरप (E Tag Syrup) मुख्य रूप से कफ को पतला करने में सहायता है। जिससे कफ आसानी से शरीर से बाहर हो जाता है। इसके उपयोग से श्वासमार्ग और फेफड़ों की मांसपेशियों को राहत मिलती है।
यह सामन्य सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण के उपचार में लाभकारी कफ सिरप है। इसके अतिरिक्त इ टैग सिरप अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सी ओ पी डी, श्वासनली संक्रमण आदि समस्याओं में फायदेमंद दवा है।
कीमत-
- E Tag सिरप की कीमत =106 रू•
- दवा की मात्रा = 100 ml
नोट- यहाँ पर दवा की मुद्रित कीमत बताई गई है। यह कीमत अलग-अलग आनलाइन स्टोर पर अलग हो सकती है।
इ टैग सिरप के साइड इफेक्ट (Side-Effects of E-Tag Syrup)-
जैसा कि ऊपर बताया गया है, इ टैग सिरप H श्रेणी में सूचीबद्ध दवा है। इसका अधिक मात्रा में अथवा बिना डाक्टर के निर्देश के सेवन से कुछ दुष्प्रभाव या साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
इस दवा के सेवन से निम्न प्रकार के साइड इफेक्ट हो सकते है।
- सीने में जलन
- सरदर्द
- निम्न रक्तचाप
- घबराहट
- जी मिचलाना
- उल्टी
- पेट दर्द
- नींद आना
- कब्ज
- सुस्ती
- चक्कर आना
- दिल की धड़कन बढ़ना
- एलर्जी
- भूख कम लगना
उपरोक्त दुष्प्रभावओं के अतिरिक्त भी अगर आपको कोई अन्य साइड इफेक्ट नजर आता है तो तुरंत अपने डाक्टर से सम्पर्क करें।
सावधानियाँ (Cautions)-
यदि आप E Tag Syrup का सेवन कर रहें हैं यो निम्न बातों का ध्यान रखें।
- दवा के अधिक मात्रा में सेवन से बचें। डाक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा और समय पर दवा लें।
- E Tag Syrup के सेवन से नींद या सुस्ती आने का अनुभव हो सकता है। इसलिए दवा के सेवन के बाद ड्राइव और भारी मशीन पर काम ना करें ।
- दवा को बच्चों की पहुँच से दूर, ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
- यह दवा खुलने के 1 माह के भीतर दवा का उपयोग करें। उसके बाद दवा का असर कम हो सकता है।
- दवा के सेवन से पहले शीशी को अच्छे से हिलाएं।
- इ टैग के सेवन से पहले, यदि आप कोई दवा प्रतिदिन ले रहें हैं तो, डाक्टर को इसकी जानकारी अवश्य दें।
- किसी भी प्रकार की एलर्जी या समस्या होने पर सबसे पहले अपने डाक्टर से सम्पर्क करें।
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएँ डाक्टर से सलाह के बाद ही इ टैग का सेवन करें।
- यदि आप दवाई लेना भूल गए हैं तो तुरंत दवा का सेवन करें। यदि अगले डोज का समय हो गया है तो पुराने डोज को स्किप कर दें।
- इस दवा का लाभ 8-10 दिन के सेवन से हो जाता है। यदि आपको कोई लाभ नही हो रहा है तो डाक्टर से सम्पर्क करें।
- शराब और धूम्रपान करने वाले व्यक्ति दवा के सेवन से पूर्व अनुभवी चिकित्सक से सुझाव अवश्य लें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न/ FAQ’s
Q. क्या इ टैग की लत लग सकती है?
A. नहीं, ऐसा कोई भी प्रभाव सूचीबद्ध नहीं है। यह दवा सुरक्षित है।
Q. इ टैग किस प्रकार की दवा है?
A. यह श्वसन तंत्र श्रेणी की दवा है। यह कफ को पतला कर शरीर को राहत देती है।
Q. क्या मधुमेह के रोगी के लिए यह दवा सुरक्षित है?
A. हालाँकि दवा में शुगर फ्री बेस मिलाया गया है। परन्तु डाक्टर के परामर्श पर दवा का सेवन करें।
Q. E Tag का सेवन करते हुए खाने की किन चीजों का परहेज करना चाहिए?
A. इस दवा के सेवन के समय किसी भी खाद्य पदार्थ के सेवन की मनाही नहीं है। परन्तु अच्छे परिणाम के लिए ठंडे और तेल-मसाले वाले भोजन से दूर रहें।
Q. किन व्यक्तियों को इ टैग सिरप का सेवन नहीं करना चाहिए?
A. डाक्टर द्वारा चैक-अप के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है। डाक्टर से परामर्श लें।
Q. E Tag syrup काम कैसे करता है?
A. यह दवा कफ को पतला कर शरीर से बाहर करती है। इसमें मौजूद तत्व रेस्परेटरी सिस्टम को साफ करने में मदद करते हैं।
Q. इ टैग सिरप के क्या फायदे हैं?
A. E Tag Syrup के फायदे के बारे में जानने के लिए ऊपर लेख पढ़ें।
Q. इ टैग का सेवन खाना खाने से पहले फायदेमंद या बाद में?
A. सामन्य तौर पर इसका खाना खाने के बाद सेवन करना फायदेमंद है। परन्तु फिजीशियन द्वारा निर्धारित समय पर ही दवा को लें।